Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर से खुशखबरी आई है। मईया सम्मान योजना के तहत सरकार ने 15वीं किस्त दिवाली से पहले जारी कर दी थी, जिससे लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिली थी। अब राज्य सरकार 16वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
मईया सम्मान योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि जिन महिलाओं की पिछली किस्त रुकी हुई थी, उन्हें इस बार दो किस्तों का लाभ एक साथ दिया जाएगा। यानी कुछ महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि मिलेगी। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Date
राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों का सत्यापन और DBT प्रोसेस की जांच पूरी कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच तक सरकार 16वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर देगी।
इन महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ
इस बार राज्य सरकार ने तय किया है कि जिन महिलाओं को पिछली यानी 15वीं किस्त की राशि नहीं मिली थी, उन्हें अब 16वीं किस्त के साथ दो किस्तों की राशि एक साथ दी जाएगी। ऐसे लाभार्थियों के खातों में ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं जिन महिलाओं को समय पर 15वीं किस्त मिल चुकी है, उन्हें इस बार सामान्य रूप से ₹2500 की राशि प्राप्त होगी। इससे यह तय है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।
12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ
मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त के पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान किया जाएगा। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के आवेदन पहले से सत्यापित हो चुके हैं और उनके बैंक खातों की जानकारी सही पाई गई है। इसी कारण से इन्हें सबसे पहले किस्त की राशि भेजी जाएगी, जबकि बाकी जिलों की महिलाओं को दूसरी लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम राज्य के रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें स्थानीय स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Also Read :- सभी किसानों के खाते में इस दिन जमा होंगे 21वीं किस्त के ₹2000, पेमेंट तिथि जारी
Maiya Samman Yojana 16th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वहां “लॉगिन” सेक्शन में जाकर आप अपने आधार नंबर या आवेदन आईडी से लॉगिन कर सकती हैं। इसके बाद “किस्त स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें, जहां आपको पूरी पेमेंट डिटेल दिखाई देगी।
यदि आपके खाते में राशि आ गई होगी, तो आपको बैंक से SMS भी प्राप्त होगा। इसके अलावा, आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या CSC सेंटर पर जाकर भी किस्त की स्थिति चेक कर सकती हैं। अगर मोबाइल ऐप जैसे फोनपे या पेटीएम से बैंक लिंक है, तो वहां से भी आप अपने खाते में आई राशि की जानकारी ले सकती हैं।